रेस टू रीड कार्यक्रम क्या है?
- यह कार्यक्रम उन वेबपोर्टल-आगंतुकों के लिए है, जो वेबसाइट पर उपलब्ध कहानियों को पढ़ना चाहते हैं और स्वतंत्र रूप से इसमें रचनात्मक तरीके से भाग लेना चाहते हैं।
- इसमें भाग लेने के लिए पाठकों को यहाँ पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बिना पाठक कहानियाँ पढ़ तो सकते हैं, परन्तु रेस टू रीड कार्यक्रम में हिस्सा नईं ले सकते।
- पंजीकरण करने के उपरान्त लॉगिन करके कहानियाँ पढ़ने का अर्थ है कि आप रेस टू रीड कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
- जब आप लॉगिन करके निम्नलिखित कार्य करते हैं तो आपको अंक (Points) मिलते हैं। यह अंक केवल संख्या नहीं हैं — ये आपके पढ़ने, सोचने और सृजन करने के उत्साह का सम्मान है। आगे चल कर यह अंक आपको विशेष पुरस्कार भी दिलाएंगे।
- पाठकों को उनकी प्रत्येक गतिविधि के लिए मिलने वाले अंकों का विवरण निम्न प्रकार है :
|
गतिविधि |
अंक | विवरण |
| कहानी पढ़ना | 25 | पढ़ना कल्पना की नई दुनिया खोलता है। बच्चों में नियमित पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए यह अंक दिए जाते हैं। |
| टिप्पणी लिखना | 10 | अपने विचार साझा करने से सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है। स्पष्ट रूप से अपने विचार व्यक्त करने और सराहना की भावना विकसित करने के लिए यह अंक दिए जाते हैं। |
| चित्र के साथ टिप्पणी करना | 15 | कभी-कभी चित्र शब्दों से भी अधिक प्रभावी होते हैं। शब्दों और कला दोनों के माध्यम से अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए यह अंक दिए जाते हैं। |
| क्विज हल करना | (4 प्रश्न × 5 अंक) 20 |
क्विज़ आपकी समझ की जाँच करती है और गहराई से सोचने में मदद करती है। समझ और सीखने की क्षमता को मजबूत करने के लिए यह अंक दिए जाते हैं। |
| अपनी कहानी लिखना | 40 | अपनी कल्पना के लेखक बनिए। रचनात्मक लेखन और कहानी कहने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए यह अंक दिए जाते हैं। |
| कुल अंक: | 100 |
जब पाठक 10000 अंक प्राप्त कर लेते हैं, तो उन्हें एक उपयोगी उपहार दिया जाएगा। इसके बाद उनके अंक फिर से प्रारंभ कर दिए जाएंगे, लेकिन उनके द्वारा प्राप्त किए गए पुरस्कारों का इतिहास उनके डैशबोर्ड / डाटाबेस में दिखाई देता रहेगा।
यदि कोई पाठक 3 कहानियाँ पोस्ट करता है, तो वेबसाइट पर उसका व्यक्तिगत वेबपेज अपने आप बन जाएगा, जहाँ उसकी कहानियाँ स्वतः प्रकाशित होती रहेंगी।
भविष्य में वह जो भी नई कहानियाँ पोस्ट करेगा, वह उस वेबपेज पर भी दिखेंगी।