हम रचनात्मक विचारधारा वाले, अनुभवी, कर्मठ एवं संवेदनशील व्यक्तियों का एक समूह हैं। यूँ तो इस समूह का हर व्यक्ति, लगभग 20 + वर्षों से IT क्षेत्र में, अंतराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर भी पर अपने दायित्वों की पूर्ति करते हुए अपने आस पास के लोगों, उनके परिजनों एवं परिवेष को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है।
हम सभी चाहते हैं कि हम सब मिल कर इस धरती को, रहने का एक श्रेष्ठ स्थान बना सकें।
अपनी इस चाह को पूरा करने के लिए हम, अपनी हर छोटी बड़ी सफलता के बाद अपने कार्य क्षेत्र को विस्तार देते आए हैं । हमने कभी उसमें नए कार्य क्षेत्रों को जोड़ा है तो कभी अपनी कार्य प्रणलियों में मूलचूक परिवर्तन करके उन्हें नवीनता प्रदान की है।
यहाँ पर हमारा उद्देश्य, अपना और अपने कार्यों का विस्तृत परिचय देकर अपनी प्रमाणिकता सिद्ध करना, नहीं है। न ही वर्तमान संदर्भ में इसकी आवश्यकता है। हम चाहते हैं कि इस परिचय के माध्यम से आप यह जान लें कि हम अनुभवी हैं, कमर्ठ हैं , संवेदनशील हैं और जो हम कह रहें हैं , उसमें अर्थ है, हमारी संवेदनाएं हैं और सच्चाई ही उसका आधार है।
इस बार हमने बच्चों की दुनियाँ को ही अपना कार्यक्षेत्र माना है। हम आधुनिकतम टेक्नोलजी (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस ) के माध्यम से ही उस दुनियाँ में प्रवेश रहे हैं।
आर्टिफिशल इन्टेलिजेन्स (AI), आज के युग का सर्वोत्तम आविष्कार है। जो टेक्नोलजी से दूर हैं,शायद उनके लिए यह चमत्कार भी हो । लेकिन हमारा मानना है कि बच्चे, आने वाले भविष्य का आधार हैं। अतः जो आज बच्चे हैं , वह कल बड़े होंगे। फिर उनके दौर में, नए बच्चे आएंगे और यह सिलसिला अनवरत रूप से आगे चलता जाएगा। यह ठीक वैसा ही है, जैसे एक बीज से अनेकों बीजों का बनना और फिर अनेकों बीजों से अनेकों अनेक बीजों का बन जाना ।इस यात्रा को अनवरत रूप से चलाने के लिए यह ज़रूरी है कि बच्चे आज से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनियाँ में प्रवेश करें और उससे परिचय प्राप्त करें। इसके लिए हमने AI आधारित gudgudiclub.in वेबपोर्टल का निर्माण किया है और उसे और उसमें अनेको अनेकों रचनात्मक सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं।
जरा सोच कर देखिए, अनवरत चलती इस प्रक्रिया में, यदि इन बीजों का स्वरूप खराब होता रहे तो आगे चल कर आगे आने वाले बीजों की पैदाइश कैसी होगी?
हमें, आपको, हमारे समाज को, हमारे देश को और हमारी इस धरती को अच्छे इन्सानों की आवश्यकता है। हमने इस बार बच्चों की दुनियाँ को अपना कार्यक्षेत्र, इसलिए चुना है क्यों कि उनका बाल मन कोमल होता है। वह हमारे अनुभवों से, देखी पढ़ी बातों से, जल्दी सीख जाते हैं । जो छाप उनके चरित्र, चिन्तन एवं भावनाओं पर पड़ती है वह गहरी होती। शायद इतनी गहरी कि वह उनके व्यक्तित्व, आचरण और कभी कभी संस्कारों में भी परिलक्षित होने लगती है। याद करिए ‘‘सच्चा बालक’’ शीर्षक वाली कहानी, जो हम सभी ने अपनी बाल्यावस्था में पढ़ी थी। उस कहानी ने हम सबके मन को कितनी घनी तरह प्रभावित किया था। आज भी वह हमारे अन्तरमन में बैठी, हमें सच की राह पर चलने की प्रेरणा देती रहती है।
हम चाहते हैं कि आधुनिक टेक्नोलजी का प्रयोग करते हुए ,बड़े लोग (उम्र और अनुभव में बड़े) बच्चों के लिए एक ऐसे संसार का निर्माण करें जो सरल हो सहज हो, सरस हो और मनभावन भी हो। जो उन्हें लुभा सके, और नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित कर सके। जिससे कालान्तर में, एक से दो, दो से चार और चार से सोलह के रास्ते से हो कर अनन्त तक जाने वाली सीरीज़ अपना प्रयोगात्मक पक्ष, अच्छे बच्चों और संस्कारवान नागरिकों के रूप में प्रस्तुत कर सके।
परिवर्तन की इस बेला में, यदि आपके पास बच्चों को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर बनाने के लिए कुछ सामग्री है तो हमें दें, हम उसे आपके नाम से, बच्चों के लिए प्रकशित करेंगे। इससे हमें भी विश्वास हो जाएगा कि में हम अकेले नहीं हैं, हमारे सहयोगी भी हमारे साथ हैं।
-
हमारा मिशन
हमारा मिशन है कि, बच्चों के अंतरमन को निरन्तर प्रेरणादायक सदविचारों एवं सदभावों से प्रभावित किया जाये। ऐसा करने के लिए उनकी जिज्ञासाओं और रूचि के अनुरूप, श्रेष्ठ पाठ्य सामग्री तैयार की जाए। जिन लेखकों के पास वह सामग्री पहले से ही उपलब्ध है, उनकी एक टीम बनायी जाये और उनकी पाठ्य सामग्री को इस वेबपोर्टल के माध्यम से बच्चों को पढ़ने हेतु उपलब्ध कराई जाए। जिससे वह बड़े होकर अच्छे इन्सान बन सकें।
-
हमारा विज़न
श्रेष्ठता ही मानवता का मूल आधार है। उसका विकास करके ही मानवता का विकास किया जा सकता है। बाल-मन जन्म से ही श्रेष्ठ होता है लेकिन कालान्तर में अनेकों आवान्छित कारणों से उसकी श्रेष्ठता क्षीण पड़ने लगती है और मानवता का ह्रास होने लगता है। क्षीण पड़ने की इस क्रिया को यदि रोका जा सके तो निःसंदेह, उत्तरोत्तर, मानवता का विकास किया जा सकता है। बच्चों के मन को श्रेष्ठ साहित्य, श्रेष्ठ चिन्तन एवं श्रेष्ठ संस्कारों से निरन्तर प्रभावित करते रहना, आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
-
हमारी योजना
हमारी योजना, उन सभी लेखकों को अपने साथ जोड़ने की है, जो बच्चों को अपनी रचनात्मक सामग्री, पढ़ने के लिए उपलब्ध कराना चाहते हैं।
हम अपने इस पोर्टल पर उनकी पाठ्य सामग्री को सभी बच्चों के लिए प्रकाशित करेंगे उन्हें उसे पढ़ने के लिए तरह तरह से प्रोत्साहित भी करेंगे और अच्छा सोचने और अच्छा बनने की प्रेरणा देंगे। -
हमारा संकल्प
हमारा संकल्प है कि हम धर्म जाति, संप्रदाय, वर्ग आदि से आगे आ कर , मानवीय मूल्यों के आधार पर ही, बच्चों के हित में कार्य करेंगे।
हमारी सभी सुविधाएं बच्चों के लिए आजीवन निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी और उन्हें अच्छा इन्सान बनाने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।