एक शहर के छोटे से स्कूल में एक बुद्धिमान बच्चा पढ़ता था। सभी लोग उसे बब्बू नाम से पुकारते थे।
वह स्वभाव से बहुत मिलनसार था। जो भी उससे एक बार मिलता, वह उसका दोस्त बन जाता था। बब्बू की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यह था कि उसे ढेर सारी पहेलियाँ आती थीं।
वह अपने दोस्तो से तरह-तरह की पहेलियाँ पूछता था। कुछ पहेलियाँ आसान होती थीं और कुछ एकदम कठिन। लेकिन चाहे पहेलियाँ कठिन हों या आसान बच्चों को पहेलियाँ हल करने में बड़ा मजा आता था और वे उससे और पहेलियाँ पूछने की जिद करने लगते थे।
क्या आप भी बब्बू से दोस्ती करके पहेलियाँ हल करना चाहते हैं? नीचे दिए गए बटनों में से किसी एक बटन पर क्लिक करके अपना उत्तर बताइए।